छत्तीसगढ़ में औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। नई औद्योगिक नीति 2024-29 के सकारात्मक परिणामों के तहत आज 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन
उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इन इकाइयों की स्थापना से राज्य के स्थानीय शिक्षित युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
