रायपुर: राजधानी के नागरिकों को जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए आज मुख्यमंत्री ने 100 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्री अब मोबाइल ऐप के जरिए बसों की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे तथा डिजिटल टिकट क्यूआर कोड से ले सकेंगे।

