रायपुर: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (CSCS) ने स्टेडियम में फ्लडलाइट्स, पिच और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने का दावा किया है।

