शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का भव्य रंगारंग शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और संगीत की धुनों के बीच 6 टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
रोमांचक मुकाबले में रायपुर रॉयल्स की 5 विकेट से जीत
पहले मुकाबले में रायपुर रॉयल्स ने बस्तर पैंथर्स को 5 विकेट से हरा दिया। रायपुर के युवा बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेलकर मैच अपने नाम कर लिया। स्टेडियम दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
