पटना। बिहार की राजधानी पटना में बहुप्रतीक्षित गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के दूसरे चरण का लोकार्पण कर दिया गया है। इससे शहर के व्यस्त इलाकों में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है।
रिवरफ्रंट के किनारे पैदल ट्रैक, साइकिल लेन और फूड प्लाजा भी बनाए गए हैं, जिससे यह क्षेत्र युवाओं और परिवारों के लिए शाम के समय आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।
