अंबिकापुर (सरगुजा)। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट में वार्षिक विंटर कार्निवल का रंगारंग आगाज हुआ। ठंड के इस सुहावने मौसम में हजारों पर्यटक तिब्बती कालीन उद्योग, उल्टा पानी के गुरुत्वाकर्षण चमत्कार और टाईगर प्वाइंट का आनंद लेने पहुंचे हैं।
संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय करमा, सैला और सरगुजिहा लोकगीतों की सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जा रही हैं।
