छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी मानसून सत्र आगामी 15 तारीख से आहूत किया जा रहा है। कुल 8 बैठकों वाले इस सत्र में राज्य सरकार द्वारा 12 महत्वपूर्ण विधेयक पटल पर रखे जाने की संभावना है।
विपक्ष ने तैयार की रणनीति
इधर मुख्य विपक्षी दल ने भी किसानों के मुआवजे, धान खरीदी की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।
