युगांतर न्यूज़ नेटवर्क
युगांतर न्यूज़ नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने बदला वीजा सिस्टम: अब 13 की जगह सिर्फ 9 मुख्य कैटेगरी, टूरिस्ट वीजा बना 'विजिटर वीजा', फॉर्म भरना हुआ आसान

य
युगांतर एडमिन (Admin)विशेष संवाददाता
Nov 17, 2026
नई दिल्ली / रायपुर: केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए भारत यात्रा को बेहद आसान और सुगम बनाने के उद्देश्य से देश की वीजा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए संशोधनों के तहत अब वीजा की मुख्य श्रेणियों को 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों (सब-कैटेगरी) को 49 से घटाकर 23 कर दिया गया है। नई और सरलीकृत व्यवस्था इस साल के अंत (दिसंबर 2026 तक) से पूरी तरह लागू हो जाएगी।
भारत ने बदला वीजा सिस्टम: अब 13 की जगह सिर्फ 9 मुख्य कैटेगरी, टूरिस्ट वीजा बना 'विजिटर वीजा', फॉर्म भरना हुआ आसान
शेयर करें:

1. टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर हुआ 'विजिटर वीजा'
वीजा व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव पर्यटन से जुड़ा है। अब पारंपरिक 'टूरिस्ट वीजा' का नाम बदलकर 'विजिटर वीजा' (Visitor Visa) कर दिया गया है। इसके दायरे को बढ़ाते हुए इसमें पर्यटन के साथ-साथ बिजनेस मीटिंग, मेडिकल कंसल्टेंसी, वेलनेस रिट्रीट, योग कार्यक्रमों और भारतीय कला-संगीत के अल्पकालिक कोर्स जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
विजिटर वीजा को दो मुख्य उप-श्रेणियों में बांटा गया है:
V-1 वीजा: यह 30 दिन की अवधि के लिए होगा, जिसमें कई बार (मल्टीपल एंट्री) भारत आने की अनुमति होगी। इसके तहत घूमने, छोटी कारोबारी बैठकों और कम अवधि के इलाज या कोर्सेस वाले लोग आएंगे।
V-2 वीजा: यह लंबे समय तक भारत आने-जाने के लिए होगा, जो पात्रता के आधार पर 1, 5 या 10 साल के लिए जारी किया जा सकेगा। इसमें पर्वतारोहण (Mountaineering) की गतिविधि को भी जोड़ा गया है।
2. फॉर्म भरना हुआ आसान, 70% तक कम हुई जानकारी
विदेशी नागरिकों को आवेदन के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए वीजा आवेदन फॉर्म के कॉलम और फील्ड्स में भारी कटौती की गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार, सभी 23 सब-कैटेगरी के आवेदन फॉर्म में 65% से 70% तक कम जानकारियां भरनी होंगी। इससे आवेदन प्रक्रिया न सिर्फ तेज होगी, बल्कि विदेशी पर्यटकों और यात्रियों का समय भी बचेगा।
3. अन्य श्रेणियों में भी बड़े बदलाव
स्टूडेंट वीजा: छात्रों की सुविधा के लिए इसे दो व्यापक उप-श्रेणियों (S-1 और S-2) में समेटा गया है, जिससे स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट-क्रैजुएशंस और पीएचडी/शोध कार्यों के लिए आने वाले छात्रों को आसानी होगी।
बिजनेस वीजा: इसे B-1 और B-2 उप-श्रेणियों में बांटा गया है। लंबे समय की लाइसेंस आधारित कारोबारी गतिविधियों और भारत में नए उपक्रम स्थापित करने वालों के लिए इसे स्पष्ट किया गया है।
मेडिकल वीजा: 'हीड इन इंडिया' (Heal in India) पहल को बढ़ावा देने के लिए सामान्य चिकित्सा और आयुष (AYUSH) पद्धतियों के तहत इलाज के प्रावधानों को और अधिक सुव्यवस्थित किया गया है ताकि मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को कोई परेशानी न हो।
सरकार का मानना है कि विकसित देशों की वीजा प्रणालियों और वैश्विक मानकों का अध्ययन करने के बाद तैयार की गई यह नई व्यवस्था वैध रूप से भारत आने वाले विदेशियों के लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाएगी।

शेयर करें:

Comments (0)

आप यह भी पढ़ सकते हैं

और देखें ➔
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर 24 नवंबर को रायपुर में महाबैठक, सरकार को सौंपा जाएगा आखिरी पत्रRaipur

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर 24 नवंबर को रायपुर में महाबैठक, सरकार को सौंपा जाएगा आखिरी पत्र

chhattisgarhNov 18, 2026
MP-छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, ₹4,254 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरीRaipur

MP-छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, ₹4,254 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

नई रेल परियोजनाओं से शहडोल-बिलासपुर और कटनी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने तथा यात्रियों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है

chhattisgarhSep 14, 2026
नवा रायपुर में खुलेगा 111 कमरों वाला Ginger Hotel, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तारRaipur

नवा रायपुर में खुलेगा 111 कमरों वाला Ginger Hotel, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

Indian Hotels Company Limited (IHCL) ने ECHT Ventures के साथ मिलकर नवा रायपुर में 111 कमरों वाला Ginger होटल विकसित करने की घोषणा की है। यह परियोजना ब्राउनफील्ड मॉडल पर विकसित होगी और बिजनेस व लेजर, दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।

chhattisgarhSep 14, 2026
रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में CPL टी-20 मैच की एक्सक्लूसिव ड्रोन विजुअल रिपोर्ट
03:30

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में CPL टी-20 मैच की एक्सक्लूसिव ड्रोन विजुअल रिपोर्ट

बस्तर चित्रकूट जलप्रपात से सीधी ग्राउंड रिपोर्ट, पर्यटकों का भारी उत्साह (ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्ट)▶

बस्तर चित्रकूट जलप्रपात से सीधी ग्राउंड रिपोर्ट, पर्यटकों का भारी उत्साह (ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्ट)

03:30 | युगांतर न्यूज़
रायपुर स्मार्ट सिटी: नए 6-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से ग्राउंड रिपोर्ट (एक्सक्लूसिव)▶

रायपुर स्मार्ट सिटी: नए 6-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से ग्राउंड रिपोर्ट (एक्सक्लूसिव)

03:30 | युगांतर न्यूज़
भारत में मानसून की तबाही - बाढ़ से हजारों बेघर▶

भारत में मानसून की तबाही - बाढ़ से हजारों बेघर

03:30 | युगांतर न्यूज़

🌐 अन्य प्रमुख श्रेणियाँ खोजें